समाज का अर्थ बताइये | Samaaj ka arth bataiye

समाज का अर्थ बताइये

 

प्रश्न 1. समाज का अर्थ बताइये। या  समाज का अर्थ क्या होता है ?

उत्तर-  शिक्षा व समाजशास्त्र के सम्बन्ध को समझने के लिए समाज का अर्थ समझना अति आवश्यक होता है। इस विषय में हम कह सकते हैं कि जब दो अथवा दो से अधिक व्यक्ति परस्पर प्रेम, सहानुभूति, मित्रता, सहयोग अथवा इसके विपरीत भावनाओं का अनुभव करने लगते हैं, तो उनके बीच एक समाजिक वातावरण उत्पन्न हो जाता है। इसी सामाजिक वातावरण को ही समाज कहा जाता है।

समाज का निर्माण व्यक्तियों से मिलकर होता है, फिर भी समाजवादियों के अनुसार व्यक्ति की अपेक्षा समाज की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं तथा आदर्शों को अधिक महत्व दिया जाता है। विद्वानों का मानना है कि समाज सामाजिक बन्धनों का एक ऐसा जाल है, जो स्थिर न रहकर सदैव बदलता रहता है। दूसरे शब्दों में कहा जाता है कि समाज गतिशील (Dynamic) है। समाज व्यक्ति की समस्त आवश्यकताओं को पूर्ण करता है तथा उसे इस बात का ज्ञान कराता है कि वह उसका एक उत्तरदायी नागरिक है। मैकाइवर तथा पेज ने यहाँ पर कहा है कि “मनुष्य समाज पर अपनी सुरक्षा, आराम, पालन-पोषण, शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसरों एवं सेवाओं हेतु निर्भर है। यह समाज पर अपने विचारों, स्वप्नों तथा आकांक्षाओं एवं अपने मन और शरीर की बहुत-सी व्याधियों हेतु निर्भर है। उसका समाज में जन्म लेना ही समाज की आवश्यकताओं को अपने साथ लाता है।”

================

डी.एल.एड.  सम्बन्धी न्यूज नोट्स pdf के लिए ग्रुप एवं चैनल  को ज्वाइन करे
 
डी.एल.एड  (व्हाट एप ग्रुप) 
टेलीग्राम (व्हाट एप ग्रुप)  Vvi Notes Telegram Group
CTET (व्हाट एप ग्रुप) 
ALL IN ONE- व्हाट एप चैनल 
Instagram Join https://www.instagram.com/sunilsir999/

=== ===== ==== ==== ====
++++ ++++ ++++ +++++ +++++ ++++ ++++++++

  • explain the meaning of society
  • samaaj ka arth bataiye
  • समाज का अर्थ बताइये

Share This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More To Explore

Creating An Inclusive School
B.Ed. 2nd NOTES

Creating an Inclusive School

Creating an Inclusive School विषय  Creating an Inclusive School   SUBJECT Creating an Inclusive School B.Ed. Notes COURSE  B.Ed. 2nd Year PAPER  VVI NOTES के

Scroll to Top