समाजीकरण की प्रक्रिया में शिक्षक के कार्य | Samaajeekaran kee prakriya mein shikshak ke kaary

समाजीकरण की प्रक्रिया में शिक्षक के कार्य

 

प्रश्न . समाजीकरण की प्रक्रिया में शिक्षक के कार्य बताइये ।
उत्तर- समाजीकरण की प्रक्रिया में शिक्षक का कार्य (Role of the Teacher in the Process of Socialization) -बालक के समाजीकरण की प्रक्रिया में शिक्षकों का स्थान महत्वपूर्ण होता है। अतः समाजीकरण की प्रक्रिया को तीव्र गति प्रदान करने के लिए शिक्षक को निम्नलिखित बातें ध्यान रखनी चाहिए-

  • (1) शिक्षक माता-पिता के साथ सम्पर्क स्थापित करके बालकों की रुचियों तथा मनोवृत्तियों के विषय में ज्ञान प्राप्त करे तथा उन्हीं के अनुसार उसे विकसित करने के अवसर प्रदान करे ।
  • (2) शिक्षक का कर्त्तव्य है कि वह बालकों को उचित सांस्कृतिक शिक्षा प्रदान करे जिससे बालकों का समाजीकरण हो सके।
  • (3) शिक्षक को चाहिए कि वह कक्षा तथा खेल के मैदानों व अन्य सांस्कृतिक व साहित्यिक क्रियाओं में बालकों के समक्ष सामाजिक आदर्श को प्रस्तुत करे। इन आदर्शों अनुसरण से ही बालकों का समाजीकरण हो सकता है।
  • (4) शिक्षक को चाहिए कि वह विद्यालय में विभिन्न सामाजिक योजनाओं के द्वारा बालकों को सामूहिक क्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के अवसर प्रदान करे। इन क्रियाओं में भाग लेने से उसका समाजीकरण स्वयं ही हो जायेगा ।
  • (5) विद्यालय की परम्पराओं का भी बालकों के समाजीकरण पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अतः शिक्षक को चाहिए कि वह बालक में विद्यालय की परम्पराओं के प्रति विश्वास उत्पन्न करे तथा उसे उन्हीं के अनुसार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करे।
  • (6) बालकों के समाजीकरण में प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण स्थान होता है पर ध्यान देने की बात यहाँ पर यह है कि बालक के समाजीकरण के लिए स्वस्थ प्रतियोगिता का होना ही अच्छा है। अतः शिक्षक को बालक के स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना विकसित करनी चाहिए।

इस प्रकार कहा जाता है क बालक का समाजीकरण करने में परिवार का, शिक्षकों का, पड़ोस का तथा समुदाय आदि का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

****** **** **** **** ** **** *** **** ***

*** **** *** **** *** ** *** *** *** *** **

बिहार डी.एल.एड.  सम्बन्धी न्यूज नोट्स pdf के लिए ग्रुप एवं चैनल  को ज्वाइन करे
 
डी.एल.एड  (व्हाट एप ग्रुप) 
टेलीग्राम (व्हाट एप ग्रुप)  Vvi Notes Telegram Group
CTET (व्हाट एप ग्रुप) 
ALL IN ONE- व्हाट एप चैनल 
Instagram Join https://www.instagram.com/sunilsir999/

*** **** **** *** *** ***** **** **** **** **** *****
*** **** **** *** *** ***** **** **** **** **** ***** **** **** **** *****
tag word

  • समाजीकरण की प्रक्रिया में शिक्षक के कार्य
  • samaajeekaran kee prakriya mein shikshak ke kaary
  • Teacher’s functions in the process of socialization

Share This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More To Explore

B.ED MAGADH UNIVERSITY B.Ed SYLLABUS
B.Ed. 1st SYLLABUS

B.Ed MAGADH UNIVERSITY B.Ed SYLABUS

B.Ed MAGADH UNIVERSITY B.Ed SYLLABUS   TOPIC MAGADH UNIVERSIRY B.Ed 1st YEAR  & 2nd YEAR SYLLABUS IN HINDI  COURSE  B.Ed UNIVERSITY  MAGADH UNIVERSITY , BODH

Scroll to Top