VVI NOTES

www.vvinotes.in

शिक्षण अधिगम के सिधांत नोट्स | SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT NOTES

शिक्षण अधिगम के सिधांत नोट्स | SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT NOTES

शिक्षण अधिगम के सिधांत

 

विषय शिक्षण अधिगम के सिधांत सिलेबस , नोट्स ,क्वेश्चन पेपर , सीरीज , बुक
पेपर संख्या 2 (दूशरा )
कोर्स यूपी डी.एल.एड 
सेमेस्टर प्रथम सेमेस्टर
 info UP DElEd FIRST SEMESTER PAPER – 2 सिलेबस , नोट्स ,क्वेश्चन पेपर , सीरीज , बुक

VVI NOTES.IN के इस पेज में यूपी डी.एल.एड. UP DElEd FIRST SEMESTER PAPER – 2 शिक्षण अधिगम के सिधांत के सिलेबस , नोट्स ,क्वेश्चन पेपर , सीरीज , बुक शामील किया गया है | इसमे शिक्षण अधिगम के सिधांत सिलेबस , शिक्षण अधिगम के सिधांत नोट्स , शिक्षण अधिगम के सिधांत क्वेश्चन पेपर , शिक्षण अधिगम के सिधांत सीरीज , शिक्षण अधिगम के सिधांत  बुक  , SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT SYLLABUS ,  SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT NOTES ,  SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT QUESTION PAPER , SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT BOOK , SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT GUIDE , SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT SERESE ,SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT pdf को शामील किया गया है |




बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया सिलेबस

विषय बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया  सिलेबस ,
पेपर संख्या 2 (दूशरा )
कोर्स यूपी डी.एल.एड  
सेमेस्टर प्रथम सेमेस्टर
Info UP DElEd 1st Semester Paper – 2 बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया  सिलेबस जल्द  शामील किया  जायेगा

VVI NOTES.IN के इस पेज में  UP DElEd 1st Semester Paper – 2 बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया  सिलेबस  को जल्द  शामील किया  जायेगा |  |
——  —-  —–  —–  —–  —-  ——– —–  —– ——– —  —— ——  —- — —– —— — —- —- —- —- — —– — — — —– ——– — — —– — — — ——- – —— ———  —— — —-

बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया नोट्स 

विषय बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया  नोट्स 
पेपर संख्या 2 (दूशरा )
कोर्स यूपी डी.एल.एड  (प्रथम सेमेस्टर)
सेमेस्टर प्रथम सेमेस्टर
Info  UP DElEd 1st First Semester Paper – 2 बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया नोट्स को शामील किया गया है |  |

VVI NOTES.IN के इस पेज में  UP DElEd 1st First Semester Paper – 1 बाबाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया  नोट्स को शामील किया गया है |  |

 

शिक्षण अधिगम के सिधांतअति लघु उत्तरीय प्रश्न

 UP D.El.Ed. 1st SEMESTER PAPER -02 QUESTION -ANSWER

 

प्रश्न 1. सम्प्रेषण की चार विशेषताएँ बताइए। (2023)
उत्तर- (1) सम्प्रेषण एक उद्देश्यपूर्ण प्रक्रिया होती है।
(2) सम्प्रेषण पारस्परिक समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया है ।
(3) सम्प्रेषण में विचार-विमर्श एवं विचार-विनिमय पर विशेष ध्यान दिया जाता
(4) प्रभावशाली सम्प्रेषण उत्तम शिक्षण का आश्यक पक्ष है।

 

प्रश्न 2. शिक्षण सामग्री का वर्गीकरण कितने भागों में किया गया है? (2023)
उत्तर-शिक्षण सामग्री को 3 भागों में बाँटा गया है-
(1) प्रौद्योगिकी के आधार पर
(2) इन्द्रियों के आधार पर
(3) प्रक्षेपण के आधार पर।

 

प्रश्न 3. अनुदेशन का क्या आशय है? समझाइए । (2023)
उत्तर- अनुदेशन शब्द का साधारण भाषा में अर्थ है-सूचना देना अथवा आज्ञा देना ।

 

प्रश्न 4. प्रश्नीकरण कौशल के किन्हीं दो घटकों के नाम लिखिए। (2023)
उत्तर- (1) प्रश्नों की स्पष्टता,
(2) प्रकरण में सम्बन्ध ।

 

प्रश्न 5. एलेन तथा रियान ने कितने शिक्षण कौशलों का उल्लेख किया? (2023)
उत्तर- एलेन और रियान (1969) द्वारा शिक्षण के 14 कौशलों का उल्लेख किया गया है।




 

 

प्रश्न 6. शिक्षक केन्द्रित शिक्षण के दो दोष लिखिए। (2023)
उत्तर- (1) शिक्षक सही उत्तर पर ध्यान केन्द्रित नहीं करता है।
(2) शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा करने तक ही सीमित रहता है।

 

प्रश्न 7. टी. एल. एम. का पूरा नाम बताइए तथा इसका उपयोग बताइए।
उत्तर- टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (शिक्षण अधिगम सामग्री)

 

प्रश्न 8. शिक्षण की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- (i) शिक्षण सुनियोजित होना चाहिए।
(ii) शिक्षण प्रजातन्त्रीय होना चाहिए।

 

प्रश्न 9. डायट का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- डायट का पूरा नाम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान है।

 

प्रश्न 10. एन.पी.आर.सी. प्रमुख को क्या कहते हैं?
उत्तर – एन.पी.आर.सी. का पूरा नाम न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र है।

 




प्रश्न 11. एन.पी.आर.सी. प्रमुख को क्या कहते हैं?
उत्तर- एन. पी. आर.सी. प्रमुख को संकुल प्रभारी कहते हैं?

 

प्रश्न 12. ग्राम शिक्षा समिति का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर- ग्राम शिक्षा समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है।

 

प्रश्न 13. ग्राम शिक्षा समिति का सचिव कौन होता है?
उत्तर- ग्राम शिक्षा समिति का सचिव प्रधानाध्यापक होता है।

 

प्रश्न 14. राज्य शिक्षा संस्थान कहाँ है?
उत्तर-राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज (पूर्व नाम इलाहाबाद) में है ।

 

प्रश्न 15. राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान कहाँ है?
उत्तर- राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज (पूर्व नाम इलाहाबाद) में स्थित है।




 

 

प्रश्न 16. राज्य हिन्दी संस्थान कहाँ है?
उत्तर-राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी में स्थित है।

 

प्रश्न 17. शिक्षण के संज्ञानात्मक क्षेत्र का बालक की किन क्रियाओं से सम्बन्ध होता है? …
उत्तर- (i) बालक के ज्ञान, (ii) बोध या अधिग्रहण ।

 

प्रश्न 18. शिक्षण की किन्हीं चार नवीन विधाओं का नाम बताइए।
उत्तर- (i) बाल-केन्द्रित शिक्षण
(ii) उपचारात्मक शिक्षण
(iii) दक्षता आधारित शिक्षण
(iv) सहगामी शिक्षण ।

 

प्रश्न 19. वैयक्तिक सम्प्रेषण के दो लाभ बताइए।
उत्तर- वैयक्तिक सम्प्रेषण के दो लाभ हैं-
(i) ज्ञान प्राप्ति,
(ii) उचित भाषा एवं उचित उच्चारण ।

 

प्रश्न 20. ज्ञात से अज्ञात की ओर’ शिक्षण सूत्र किस तथ्य पर आधारित है?
उत्तर- मनोवैज्ञानिक तथ्य पर ।

 




प्रश्न 21. निरीक्षण विधि का शिक्षण में क्या महत्व है?
उत्तर – यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है, इसके प्रयोग से छात्रों की ज्ञानेन्द्रियों का विकास होता है।

 

प्रश्न 22. अन्वेषण विधि का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- अन्वेषण विधि से आशय शिक्षण की उस प्रविधि से है जिसमें बालक को स्वयं करने का अवसर मिलता है।

 

प्रश्न 23. मॉण्टेसरी पद्धति क्या है?
उत्तर- मारिया मॉण्टेसरी ने बालकों को कई वस्तुएँ खेलने को देने की बात कही है जिससे बालक खेल-खेल में अनेक बातें सीख लेता है।

 

प्रश्न 24. बेसिक शिक्षा पद्धति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- बेसिक शिक्षा पद्धति गाँधीजी की देन है। उन्होंने इसे ‘बुनियादी शिक्षा’ का नाम दिया है। इस पद्धति में खेल के माध्यम से हस्तशिल्प शिक्षा को बढ़ावा देकर शिक्षा को जीविकोपार्जन से जोड़ने का कौशल बच्चों में विकसित करना है।




 

 

प्रश्न 25. सहभागी शिक्षण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-जिस शिक्षण प्रक्रिया में छात्र का सहयोग प्राप्त करके उसे अनुभव कराया जाता है कि वह इस शिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है, सहभागी शिक्षण कहलाता है ।

 

प्रश्न 26. बहुउद्देश्यीय शिक्षण अधिगम सामग्री किसे कहते हैं?
उत्तर-ऐसी शिक्षण सामग्री जो विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति करती है, बहुउद्देश्यीय सामग्री कहलाती है। जैसे-ग्राफ, मानचित्र, चार्ट पेपर आदि कक्षा में अनेक प्रयोगों से छात्रों को रंग भरने, कला बनाने एवं आकार आदि का ज्ञान होता है।

 

प्रश्न 27. उत्तम शिक्षण-अधिगम की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- (i) बिना लागत के प्राप्त सामग्री।
(ii) विषयवार पाठ के अनुरूप सामग्री।

 

प्रश्न 28. आंग्लभाषा शिक्षण संस्थान कहाँ है?
उत्तर-आंग्लभाषा शिक्षण संस्थान प्रयागराज (पूर्व नाम इलाहाबाद) में स्थित है।

 

प्रश्न 29. उपचारात्मकं शिक्षण किस प्रकार के बालकों के लिए उपयोगी.
उत्तर – शैक्षिक रूप से पिछड़े बालकों के लिए।

 

प्रश्न 30. शिक्षण सूत्र क्या है?
उत्तर – शिक्षण सूत्र वह है जिसके द्वारा शिक्षक छात्रों को प्रभावी ढंग से स्थायी ज्ञान प्रदान करता है। रेमण्ट के अनुसार, “शिक्षण-सूत्र पथ-प्रदर्शन करते हैं जिनमें सिद्धान्त से व्यवहार में सहायता के लिए अपेक्षा की जाती है।”

 

प्रश्न 31. पुनर्बलन का क्या अर्थ है? (2023)
उत्तर – पुनर्बलन का अर्थ पुनः बल देना है। पुनर्बलन के द्वारा छात्रों को अच्छा करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। पुनर्बलन से बच्चों को मानसिक रूप से प्रोत्साहित किया जाता है। पुनर्बलन शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाता है।

 

प्रश्न 32. एक तरफा (one way) सम्प्रेषण क्या है?
उत्तर – एक तरफा सम्प्रेषण में एक व्यक्ति अपने विचारों को दूसरे व्यक्ति तक पहुँचा देता है। यह प्रभावशाली सम्प्रेषण नहीं है ।

 

प्रश्न 33. प्रभावी संम्प्रेषण किसे कहते हैं?
उत्तर – प्रभावी सम्प्रेषण में एक व्यक्ति अपने विचारों को दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाता है और दूसरा व्यक्ति उसे समझ लेता है तथा उसी के अनुसार उसका जवाब देता है।

 

प्रश्न 34. अपूर्ण सम्प्रेषण एवं प्रभावी सम्प्रेषण में अन्तर बताइए ।
उत्तर- अपूर्ण सम्प्रेषण, एकतरफा होता है, जबकि प्रभावी सम्प्रेषण दो तरफा होता है। इसमें दोनों पक्ष सक्रिय होते हैं

 

प्रश्न 35. सम्प्रेषण सम्बन्धी बाधाएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर – सम्प्रेषण सम्बन्धी बाधाएँ निम्नलिखित हैं-
(i) शिक्षक का उच्चारण स्पष्ट न होना।
(ii) बच्चों में रुचि का न होना।
(iii) शिक्षक का हाव-भाव स्पष्ट न होना।

 

प्रश्न 36. इस उद्यान में बालक पौधे, पाठशाला बगीचा तथा शिक्षक माली
होता है, यह कथन किसने व्यक्त किया?
उत्तर—यह कथन फ्रेडरिक फ्रॉबेल का है।

 

प्रश्न 37. भाषा शिक्षण की मुख्य दक्षताएँ कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर- भाषा शिक्षण की मुख्य दक्षताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) सुनना, (ii) बोलना, (iii) पढ़ना, (iv) लिखना ।

 

प्रश्न 38. शिक्षण से क्या तात्पर्य है?
अथवा.
शिक्षण का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-शिक्षण का संक्षेप में अर्थ है – ज्ञान प्रदान करना ।
शिक्षक, शिक्षण द्वारा छात्रों को ज्ञान प्रदान करता है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है ।

 

प्रश्न 39. शिक्षण को त्रिमुखी प्रक्रिया क्यों कहा गया है?
उत्तर- शिक्षण को त्रिमुखी प्रक्रिया इसलिए कहा जाता है, क्योंकि शिक्षण के अन्तर्गत तीन बिन्दु आते हैं, जो इस प्रकार हैं-
(i) शिक्षक, (ii) शिक्षार्थी, (iii) पाठ्यक्रम ।




 

 




प्रश्न 40. यह कथन किसका है?
‘ज्ञान किसी देश के सुख व समृद्धि का आधार है।”
उत्तर—यह कथन जॉर्ज वाशिंगटन का है ।

 

प्रश्न 41. उदाहरण प्रविधि की दो उपयोगिता बताइए ।
उत्तर- (i) उदाहरण से पाठ्यवस्तु स्पष्ट, बोधगम्य तथा रोचक बन जाती है।
(ii) उदाहरणों का प्रयोग विषय-सामग्री को स्पष्टता प्रदान करता है और नया ज्ञान भी देता है।
उपयोग -टी.एल.एम. द्वारा कक्षा-शिक्षण कार्य को प्रभावशाली एवं रोचक बनाया जाता है।

 

प्रश्न 42. सीखने में जब समस्या का समाधान अचानक आ जाता है, वह सिद्धान्त कौन-सा सिद्धान्त कहलाता है?
उत्तर- सूझ का सिद्धान्त ।

 

प्रश्न 43. पी. टी. ए. तथा एम.टी.ए. का पूरा नाम बताइए।
उत्तर- पी.टी.ए. = पैरेन्ट टीचर एसोसिएशन (अभिभावक-अध्यापक संघ);
एम.टी.ए. = मदर टीचर एसोसिएशन (मातृ-अध्यापक संघ) ।

 

प्रश्न 44. टी.एल.एम. के लिए कितनी धनराशि देय होती है? उत्तर- टी.एल.एम. के लिए 500 रुपये की धनराशि देय होती है। प्रश्न 45. बी.आर.सी. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- खण्ड संसाधन केन्द्र (Block Resource Center) |

 

प्रश्न 46. प्रयोग प्रदर्शन विधि मुख्य रूप से किस कार्य के लिए उपयोगी
उत्तर—प्रयोग प्रदर्शन विधि मुख्यतः विज्ञान शिक्षण के लिए उपयोगी है।

 

प्रश्न 47. बाल-केन्द्रित शिक्षण का क्या अर्थ है? (2023)
उत्तर- बाल-केन्द्रित शिक्षा वह शिक्षा है जिसमें बालक को केन्द्र मानकर शिक्षण का कार्य किया जाता है । बाल-केन्द्रित शिक्षा, शिक्षण की नवीन विधा है।

 

प्रश्न 48. शिक्षण पद्धति के अन्तर्गत ‘डाल्टन योजना’ का प्रतिपादन किसने किया था?
उत्तर-शिक्षण पद्धति के अन्तर्गत ‘डाल्टन योजना’ का प्रतिपादन हेलन पार्कहर्स्ट ने किया था।

 

प्रश्न 49. किस शिक्षण पद्धति में प्रथम बार बच्चों को लिखकर सिखाने की क्रिया में मांसपेशियों के सन्तुलन पर जोर दिया गया था?
उत्तर- मॉण्टेसरी पद्धति में लिखकर सिखाने की क्रिया में मांसपेशियों के सन्तुलन पर जोर दिया गया था।

 

प्रश्न 50. बहुकक्षा शिक्षण क्या है?
उत्तर- जब शिक्षण कार्य कई कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर किया जाता है, तो ऐसा शिक्षण, बहु कक्षा शिक्षण कहलाता है। बहुकक्षा शिक्षण, शिक्षण की नयी विधा है ।

 

प्रश्न 51. ‘प्ले वे’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर- हेनारी काल्डवैल कुक ।




 

प्रश्न 52. वी.डी. भाटिया के अनुसार, ‘प्रेरणा सिद्धान्त’ क्या है?
उत्तर- प्रेरणा बालक में रुचि पैदा करती है और जब वह एक बार किसी विषय में रुचि लेने लगता है, तो वह उसे ध्यानपूर्वक पढ़ता है अथवा करता है। वह उसमें ध्यानमग्न होकर कोई कार्य करता है। इस प्रकार सीखने का कार्य आसान हो जाता है, चाहे वह आगे कठिन हो ।

 

प्रश्न 53. अपेक्षित अधिगम प्रतिफल क्या है?
उत्तर- न्यूनतम अधिगम स्तर के अन्तर्गत निर्धारित दक्षता की सम्प्राप्ति ही अपेक्षित अधिगम प्रतिफल कहलाती है।

 

प्रश्न 54. किन्हीं चार शिक्षण सूत्रों का नाम बताइए।
उत्तर- (i) सरल से जटिल की ओर ।
(ii) स्थूल से सूक्ष्म की ओर ।
(iii) ज्ञात से अज्ञात की ओर।
(iv) पूर्ण से अंश की ओर।

 

प्रश्न 55. कहानी सुनते समय शिक्षक को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर- (i) कहानी सुनाते समय शिक्षक का सम्प्रेषण अच्छा होना चाहिए ।
(ii) उच्चारण शुद्ध व स्पष्ट होना चाहिए।
(iii) कहानी की भाषा सरल व छात्र के मानसिक स्तर के अनुकूल होनी चाहिए।

 

प्रश्न 56. राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान कहाँ है?
उत्तर- राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान लखनऊ में स्थित है।

 

प्रश्न 57. राज्य परियोजना कार्यालय कहाँ है?
उत्तर – राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में स्थित है।

 

प्रश्न 58. सीमैट कहाँ है?
उत्तर- सीमैट प्रयागराज (पूर्व नाम इलाहाबाद) में स्थित है।

 

प्रश्न 59. उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान कहाँ है?
उत्तर- उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान प्रयागराज (पूर्व नाम इलाहाबाद) में है ।




 

प्रश्न 60. एस.सी.ई.आर.टी. का पूरा नाम बताइए ।
उत्तर- एस.सी.ई.आर.टी. का पूरा नाम राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् है ।




 

 

प्रश्न 61. एन.सी.ई.आर.टी. का पूरा नाम बताइए।
उत्तर – एन.सी.ई.आर.टी. का पूरा नाम राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् है ।

 

प्रश्न 62. राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् का गठन किस वर्ष हुआ?
उत्तर-राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् का गठन 1981 ई. में हुआ

 

प्रश्न 63. सूक्ष्म शिक्षण के चरण (Steps) के नाम बताइए।.
उत्तर- सूक्ष्म शिक्षण में मुख्यतः छः चरण होते हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
(i) योजना, (ii) पाठन, (iii) पुनर्भरण, (iv) पुनर्शिक्षण, (v) पुनर्योजना, (vi) पुनर्भरण बैक।

 

प्रश्न 64. गतिविधि से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-गतिविधि वह रुचिकर ढंग है जो अधिगम प्रक्रिया को रोचक बनाता है गतिविधि द्वारा दिया गया ज्ञान स्थायी होता है।

 

प्रश्न 65. शिक्षण कौशल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-शिक्षण कौशल वह आधार है, जिससे अध्यापक, शिक्षण कार्य प्रभावी तथा रोचक ढंग से सम्पादित करता है।
गेज के अनुसार, “शिक्षण कौशल एक विशेष अनुदेशन क्रिया है जिसका प्रयोग अध्यापक अपने कक्ष में करता है।”

 

प्रश्न 66. किन्हीं चार शिक्षण प्रविधियों का नाम बताइए।
उत्तर- (i) प्रश्नोत्तर प्रविधि
(ii) गतिविधि प्रविधि
(iii) व्याख्यान प्रविधि
(iv) विवरण प्रविधि |




 

 

प्रश्न 67. सम्प्रेषण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं? (2022)
उत्तर— (i) प्रेषक, (ii) सन्देश, (iii) ग्राही ।

 

प्रश्न 68. शिक्षण में अभिप्रेरणा का सिद्धान्तों का क्या अभिप्राय है? (2022, 23)
उत्तर- प्रेषण द्वारा बालक में अभिरुचि पैदा होती है जिसके फलस्वरूप बालक ध्यानमग्न होकर पढ़ता है। अभिप्रेरणा बालक की ध्यान शक्ति को बढ़ा देती है।

 

प्रश्न 69. प्रशिक्षण से क्या अभिप्राय है? (2022)
उत्तर- प्रशिक्षण का अर्थ है, अपने आपको या किसी दूसरे को ऐसी शिक्षा देना और/या कौशल विकसित करना जिससे किसी विशेष कार्य में प्रवीणता आ जाये ।

 

 

प्रश्न 70. बाल केन्द्रित शिक्षण की कोई दो विशेषताएँ बताइए ।
उत्तर- बाल-केन्द्रित शिक्षण की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-
(1) मनोवैज्ञानिक शिक्षण- यह शिक्षण पूर्ण रूप से मनोवैज्ञानिक होता है।
(2) बाल प्रधान शिक्षण-इस शिक्षण की प्रमुख विशेषता बालक की प्रधानता होती है।

 

प्रश्न 71. खेल पर आधारित दो शिक्षण-विधियों के नाम लिखिए। (2022)
उत्तर- खेल पर आधारित शिक्षण-विधियाँ निम्नलिखित हैं-
(i) खेल विधि (Play Way Method),
(ii) किण्डरगार्टन विधि (Kinder Garten Method) ।

 

प्रश्न 72. पर्यटन विधि का प्रयोग किन विषयों के शिक्षण हेतु लाभप्रद है? (2022)
उत्तर- इस विधि का लाभ इतिहास, पर्यावरण अध्ययन, भूगोल, विज्ञान आदि के विषयों में लाभप्रद है ।

 

प्रश्न 73. शिक्षण-कौशल की एक परिभाषा दीजिए।(2022)
उत्तर – डमविल के अनुसार, “एक शिक्षण कौशल को दूसरे शिक्षण कौशल से समायोजित या प्रयोग को समन्वय कहते हैं । ”

 

प्रश्न 74. श्यामपट्ट कौशल के किन्हीं दो घटकों के नाम लिखिए। (2022)
उत्तर – (i) अक्षरों की स्पष्टता,
(ii) दो अक्षरों के बीच समुचित स्थान,
(iii) दो शब्दों के बीच समुचित स्थान,
(iv) अक्षरों का आकार कक्षा के अन्त में बैठे छात्रों के लिए उपयुक्त हो ।

 

प्रश्न 75. स्पष्टीकरण युक्ति से आप क्या समझते हैं?
(2022) उत्तर – स्पष्टीकरण भी एक प्रकार का वर्णन ही होता है। स्पष्टीकरण के द्वारा शिक्षार्थियों के या शिक्षक के विचार स्पष्ट किये जाते हैं। यह एक कला है। यह कला विचारों को स्पष्ट करती है। स्पष्टीकरण का उद्देश्य विचारों को एक प्रकार स्पष्ट करना है कि बालक उस ज्ञान को आसानी से ग्रहण कर लें, जिस विषय के बारे में छात्र बहुत कम जानते हैं ।

 

 

प्रश्न 76. पुनर्बलन कितने प्रकार का होता है?
अथवा.
पुनर्बलन के प्रकारों का उल्लेख कीजिए। (2022)
उत्तर – (i) धनात्मक या सकारात्मक पुनर्बलन, (ii) ऋणात्मक या नकारात्मक पुनर्बलन। इन दोनों प्रकार के पुनर्बलन के भी दो-दो रूप हैं-
(अ) शाब्दिक, (ब) अशाब्दिक ।

 

प्रश्न 77. सूक्ष्म शिक्षण को परिभाषित कीजिए। (2022)
अथवा.
सूक्ष्म शिक्षण से क्या तात्पर्य है?: (2023)
उत्तर-एलेन के अनुसार, “सूक्ष्म शिक्षण से तात्पर्य शिक्षण प्रक्रिया के उस सरलीकृत लघु रूप से है, जिसे थोड़े छात्रों वाली कक्षा के सामने अल्प समय में सम्पन्न किया जाता है ।”

 

प्रश्न : 78. विज्ञान शिक्षण’ में सर्वाधिक उपयोगी शिक्षण विधि कौन-सी है और क्यों?
अथवा.
प्रयोग प्रदर्शन विधि सर्वाधिक किस विषय में उपयोगी है? (2022, 23).
उत्तर – विज्ञान शिक्षण में प्रयोग प्रदर्शन एवं अनुसंधान विधि सर्वाधिक उपयोगी है, क्योंकि इसी के द्वारा बालक करके सीखता है।

 

 

प्रश्न 79. अपेक्षित अधिगम स्तर से आप क्या समझते हैं?
अथवा
अपेक्षित अधिगम का शाब्दिक अर्थ बताइए। (2019,23) (2022)
अथवा
अपेक्षित अधिगम स्तर की संकल्पना क्या है?
उत्तर- इस शब्द की संरचना में तीन शब्द हैं- अपेक्षित, अधिगम और स्तर । ‘अपेक्षित से तात्पर्य से ज्ञात करना, अधिगम का अर्थ होता है-सीखना। स्तर का आशय उपलब्धि के स्तरों से लगाया जाता है।

 




प्रश्न 80. सम्प्रेषण की एक परिभाषा दीजिए। (2022)
उत्तर- सम्प्रेषण दो व्यक्तियों के मध्य में बातचीत करने का माध्यम है। ” दो व्यक्तियों के मध्य भावों, विचारों तथा अन्य तथ्यों का आदान-प्रदान सम्प्रेषण कहलाता है । ”

 

प्रश्न 81. शिक्षण के किन्हीं दो शिक्षण सूत्रों को लिखिए। (2018, 2022)
उत्तर- (i) सरल से जटिल की ओर,
(ii) ज्ञात से अज्ञात की ओर।

 

प्रश्न 82. बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
अथवा
बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण किसे कहते हैं? (2019) (2023)
उत्तर- बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण से आशय ऐसे शिक्षण से है जिसमें दो या दो से अधिक कक्षाओं के बालकों को एक साथ उनकी वैयक्तिक रुचियों तथा आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शिक्षा दी जाती है।

 

प्रश्न 83. शिक्षण को परिभाषित कीजिए। (2019)
उत्तर- बी. एफ. स्किनर के अनुसार, “शिक्षण पुनर्बलन की आकस्मिकताओं का क्रम है।”

 

प्रश्न 84. किन्हीं दो शिक्षण सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए। (2019)
उत्तर- (i) क्रियाशीलता या करके सीखने का सिद्धान्त- इस सिद्धान्त में सीखने के लिए छात्र का क्रियाशील होना अति आवश्यक है।
(ii) रुचि का सिद्धान्त-इस सिद्धान्त के अनुसार शिक्षण कार्य करते समय शिक्षक को छात्र की रुचि का सर्वप्रथम पता लगाना चाहिए।




 

 

प्रश्न 85. प्रभावी सम्प्रेषण के दो तरीके बताइए (2019)
उत्तर- (i) शिक्षण के उद्देश्य तथा विशिष्ट उद्देश्य होने चाहिए।
(ii) पाठ की तैयारी शिक्षक को पूर्व में ही कर लेनी चाहिए।

 

प्रश्न 86. शिक्षण सूत्रों से होने वाले दो लाभ बताइए। (2019)
उत्तर- (i) शिक्षण मनोवैज्ञानिक होता है।
(ii) शिक्षण प्रभावी होता है।

 

प्रश्न 87. प्रकृति का अनुसरण-सूत्र से आपका क्या तात्पर्य है? (2019)
उत्तर- इस शिक्षण सूत्र के अनुसार प्रकृति को माध्यम बनाकर बालकों को शिक्षण प्रदान किया जाता है 1

 

प्रश्न 88. प्रश्नोत्तर प्रविधि के दो लाभ बताइए। (2019)
उत्तर- (i) विद्यार्थी प्रश्न पूछता भी है और प्रश्नों के उत्तर भी देता है, इससे उसमें विश्वास की भावना जाग्रत होती है तथा साथ ही उसकी संकोच करने की प्रवृत्ति समाप्त होती है ।
(ii) छात्रों में रुचि एवं जिज्ञासा बनी रहती है जिससे वह ज्ञान सरलता से प्राप्त कर सकता है।

 

प्रश्न 89. शिक्षण में खेल प्रविधि का महत्व बताइए । (2019)
उत्तर- खेल प्रविधि के जन्मदाता यूरोप के प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री काल्डवेल कुक हैं। उनका मत है कि खेल प्रविधि बहुत ही महत्वपूर्ण प्रविधि है। जो बालक खेल द्वारा ज्ञान अर्जित करता है वह अधिक सुदृढ़ होता है। इससे बालक बिना किसी दबाव के सहज ही शिक्षा ग्रहण कर लेते हैं ।

 

प्रश्न 90. बाल-केन्द्रित शिक्षण एवं शिक्षक-केन्द्रित शिक्षण में अन्तर बताइए । (2019)
उत्तर- बाल-केन्द्रित शिक्षा में बालक को केन्द्र मानकर ही शिक्षा दी जाती है. जबकि शिक्षक-केन्द्रित शिक्षा में शिक्षक अधिक महत्वपूर्ण होता है।

 

प्रश्न 91. निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (2019)
उत्तर- निदानात्मक शिक्षण में छात्रों की समस्याओं का निदान किया जाता है। छात्र की असफलता की जानकारी प्राप्त करना निदान कहलाता है। जब छात्र की असफलता की जाँच कर उसके निवारण के लिए उपाय किए जाते हैं, तो इसे उपचारात्मक शिक्षण कहा जाता है।

 

प्रश्न 92. एक अच्छी प्रस्तावना के दो गुणों का उल्लेख कीजिए। (2019)
उत्तर- (i) प्रकरण को छात्र के पूर्व ज्ञान से जोड़ना ।
(ii) प्रकरण को छात्र द्वारा ही निकलवाना ।

 

प्रश्न 93.: काठिन्य-निवारण’ किस विषय की पाठ योजना का घटक है, यह क्यों किया जाता है? (2019)
उत्तर- काठिन्य निवारण साहित्य की पाठ योजना या घटक है। यह छात्रों की है बोधगम्यता को बताने के लिए किया जाता

 

प्रश्न 94. शिक्षण-अधिगम सामग्री के रख-रखाव में क्या सावधानी रखनी चाहिए? (2019,23)
उत्तर- शिक्षण-अधिगम सामग्री के रख-रखाव में निम्न सावधानी रखनी चाहिए-
(i) अच्छी वस्तुओं का उपयोग, (ii) उचित स्थान, (iii) कीड़ों से बचाव, (iv) सफाई, (v) पृथक् कक्ष, (vi) मरम्मत, (vii) आच्छादन, (viii) प्रयोग में सावधानी।

 

प्रश्न 95. गणित-किट के किन्हीं दो उपकरणों के नाम बताइए। (2019)
उत्तर- (i) स्केल, (ii) चाँदा ।

 

प्रश्न 96. शिक्षण के कोई दो उद्देश्य बताइए। (2018)
उत्तर- (i) मानसिक क्षमता का विकास, (ii) क्रियाशीलता का विकास।

 

प्रश्न 97. उपचारात्मक शिक्षण से क्या अभिप्राय है?
अथवा
उपचारात्मक शिक्षण किसे कहते हैं? (2018)
उत्तर- उपचारात्मक शिक्षण उस शिक्षण को कहा जाता है जिसके माध्यम से छात्रों की शिक्षा सम्बन्धी त्रुटियों को दूर किया जाता है और छात्रों की कमजोरियों का पता लगाकर उसके सीखने में आ रहे बाधक तत्वों को दूर किया जाता है ।

 

प्रश्न 98. शिक्षण अधिगम सामग्री से क्या अभिप्राय है? (2018)
उत्तर – शिक्षण अधिगम सामग्री से आशय उस सामग्री से है जिनका प्रयोग बालकों की ज्ञानेन्द्रियों को अभिप्रेरित करने के लिए किया जाता है ।

 

प्रश्न 99. कहानी कथन प्रविधि के क्या उद्देश्य हैं? (2018)
उत्तर- कहानी कथन एक प्रविधि है, इसका उपयोग छात्रों की कल्पना शक्ति का विकास करने के लिए किया जाता है।

 




प्रश्न 100. विवरण प्रविधि किसे कहते हैं? (2018)
उत्तर- विवरण शिक्षण या सूचना देने की एक महत्वपूर्ण प्रविधि है। विवरण की कला प्रत्येक शिक्षक में जन्मजात पायी जाती है।

 

प्रश्न 101. शिक्षण में रुचि के सिद्धान्त से क्या आशय है? (2018)
उत्तर- छात्रों को आकर्षक एवं आनन्ददायक कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा देना ।

 

प्रश्न 102. सम्प्रेषण के प्रकार कौन-कौन से हैं? (2018)

उत्तर- (1) शाब्दिक – (i) मौखिक, (ii) लिखित ।
(2) अशाब्दिक- (i) वाणी सम्प्रेषण, (ii) मुख मुद्रा एवं चक्षु सम्प्रेषण, (iii) स्पर्श सम्प्रेषण।

 

प्रश्न 103. शिक्षण में प्रश्नोत्तर प्रविधि का क्या महत्व है? (2018, 23)
उत्तर – प्रश्नोत्तर प्रविधि के प्रयोग से छात्र नये ज्ञान प्राप्ति के लिए सक्रिय हो जाते हैं और उनकी विचार करने तथा चिन्तन करने की शक्ति बढ़ जाती है।

 

प्रश्न 104. गतिविधि आधारित शिक्षण की दो उपयोगिताएँ लिखिए। (2018)
उत्तर- (i) शिक्षण रोचक हो जाता है ।
(ii) छात्रों में उत्सुकता उत्पन्न हो जाती है।

 

प्रश्न 105. पूर्ण से अंश की ओर शिक्षण सूत्र का क्या अभिप्राय है? (2018)
उत्तर – इस शिक्षण में बालक को पहले पूर्ण वस्तु का ज्ञान कराया जाता है और उसके बाद उसके एक-एक अंश का विश्लेषण किया जाता है




 

 

प्रश्न 106. प्रश्नों की दो विशेषताएँ लिखिए। (2018)
उत्तर – (i) प्रश्न सरल तथा स्पष्ट हों ।
(ii) प्रश्न प्रेरणा उत्पन्न करने वाले हों।

 

प्रश्न 107. पुनर्बलन कौशल का क्या उद्देश्य है? (2018)
उत्तर – पुनर्बलन कौशल आनन्दवादी सिद्धान्त पर आधारित है और अनुक्रिया की संख्या में वृद्धि करना इसका उद्देश्य है। इसके प्रयोग में शिक्षक को पारंगत होना चाहिए। यह छात्र की अभिप्रेरणा और क्रियाशीलता को बढ़ा देता है |

प्रश्न 108. शिक्षण में क्रियाशीलता के सिद्धान्त की क्या उपयोगिता है? (2018)
उत्तर – शिक्षण में क्रियाशीलता के सिद्धान्त द्वारा छात्रों में पढ़ने में रुचि जाग्रत की जाती है।

 

प्रश्न 109. विज्ञान शिक्षण में प्रयोग प्रदर्शन विधि का क्या महत्व है?
उत्तर – विज्ञान प्रयोगों पर आधारित होता है अतः जब किसी प्रयोग को प्रदर्शन के माध्यम से दिखाया जाता है या प्रयोग का प्रदर्शन किया जाता है तो उसका विशेष महत्व होता है।




 

 

प्रश्न 110. व्याख्यान देते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?
उत्तर – (i) व्याख्यान देते समय उदाहरण एवं दृष्टान्त का प्रयोग करना चाहिए।
(ii) वाक्यों में क्रमबद्धता रखनी चाहिए ।

 

प्रश्न 111. शिक्षण में प्रेरणा के सिद्धान्त का क्या अभिप्राय है?
उत्तर – प्रेरणा के माध्यम से ही छात्रों में सीखने के लिए रुचि उत्पन्न की जाती है । जब छात्र शिक्षण में रुचि नहीं लेता है, तो उसे कोई भी नहीं सिखा सकता है। बच्चे को अभिप्रेरित करने के लिए उसकी जन्मजात रुचियों की मदद लेना आवश्यक है । रुचि उत्पन्न होने पर उसकी ज्ञान ग्रहण शक्ति बढ़ जाती है ।

 

प्रश्न 112. मूर्त से अमूर्त शिक्षण सूत्र से क्या आशय है?
उत्तर- मूर्त से अमूर्त शिक्षण इस तथ्य पर बल देता है कि सर्वप्रथम बच्चों को मूर्त (स्थूल) वस्तुओं का ज्ञान कराना चाहिए तत्पश्चात् अमूर्त (सूक्ष्म) तथ्यों का ज्ञान कराना चाहिए। (मूर्त वस्तुएँ वे होती हैं जो दिखायी देती हैं तथा जिनको पहचानना तथा समझना सरल होता है। अमूर्त वस्तुएँ दिखायी नहीं देती हैं, इसलिए उनको समझना कठिन होता है ।)

 

प्रश्न 113. निदानात्मक परीक्षण किसे कहते हैं?..
उत्तर—निदानात्मक परीक्षण से तात्पर्य किसी रोग का निदान करना है। जिस प्रकार चिकित्सक किसी रोग का निदान करता है। उसी प्रकार एक शिक्षक भी अपने छात्रों की समस्याओं का उपचार करता है। उसकी विषयगत समस्याएँ तथा अधिगम सम्बन्धी त्रुटियों का निदान करता है।

 

प्रश्न 114. बहुस्तरीय शिक्षण का क्या उद्देश्य है ? उत्तर- बहुस्तरीय शिक्षण के उद्देश्य निम्नलिखित हैं- (i) शिक्षण प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाना । (ii) विद्यालय में अनुशासन बनाये रखना। (iii) शैक्षिक समस्याओं का समाधान करना । (iv) छात्रों में समय के सदुपयोग की आदत डालना। (v) छात्रों में सृजनात्मक शक्ति का विकास करना ।

 

प्रश्न 115, खेल पर आधारित किन्हीं दो शिक्षण पद्धतियों का उल्लेख कीजिए ।
उत्तर – (i) किण्डरगार्टन विधि, (ii) मॉण्टेसरी विधि ।

 

प्रश्न 116. शिक्षण में प्रश्नोत्तर प्रविधि का क्या महत्व है?
उत्तर – शिक्षण में प्रश्नोत्तर प्रविधि का महत्व निम्नलिखित है-
(i) शिक्षण मूल्यांकन हेतु ।
(ii) नवीन ज्ञान का सम्बद्धीकरण हेतु ।
(iii) जिज्ञासा हेतु ।
(iv) पाठ विस्तार हेतु ।
(v) रुचि एवं एकाग्रता बनाये रखने हेतु ।

 

प्रश्न 117. मनोविज्ञान और निर्देशन विभाग कहाँ है?
उत्तर – मनोविज्ञान और निर्देशन विभाग प्रयागराज (पूर्व नाम इलाहाबाद) में स्थित है ।

 

प्रश्न 118. शिक्षण की आगमन विधि से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-शिक्षण की आगमन प्रविधि में छात्र विशिष्ट से सामान्य की ओर अग्रसर होता है। इस प्रविधि का अधिकांश प्रयोग व्याकरण शिक्षण में किया जाता है।

 

प्रश्न 119. दक्षता अधिगम शिक्षण विधि के सोपान बताइए। (2015-II, 16)

उत्तर- दक्षता आधारित शिक्षण विधि के निम्नलिखित सोपान हैं-
(i) पूर्व तैयारी- उद्देश्य निर्धारण, सहायक सामग्री, (ii) व्यवस्था करना, विषय- वस्तु का प्रस्तुतीकरण करना। (iii) नियम निर्णय का समन्वयीकरण, सूचीकरण, (iv) अभ्यास, (v) अभ्यास कार्य के मध्य की गयी त्रुटियों का शुद्धिकरण करना, (vi) प्रयोग।..

 




प्रश्न 120. रुचिपूर्ण शिक्षा क्या है?
उत्तर – यह शिक्षकों का, शिक्षकों हेतु एवं शिक्षकों द्वारा बनाया गया कार्यक्रम है। इसमें शिक्षक छात्रों की रुचियों के अनुसार स्थानीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए अपने शिक्षण कार्य को प्रभावशाली स्वरूप देते हैं।

 

प्रश्न 121. रुचिपूर्ण शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर- रुचिपूर्ण शिक्षण के प्रमुख उद्देश्य निम्नवत् हैं
(i) रटने की अपेक्षा सिखाने पर अधिक बल ।
(ii) सीखने को आनन्दमयी बनाना ।
(iii) बालक के व्यक्तित्व का विकास करना ।
(iv) ह्रास एवं अवरोध को रोकना ।

 

प्रश्न 122. सहभागी शिक्षण के दो उद्देश्य बताइए।
उत्तर- (i) कक्षा के नीरस वातावरण को दूर कर उसे आनन्ददायक बनाना ।
(ii) छात्रों का सर्वांगीण विकास करना ।

 

प्रश्न 123. शिक्षण की क्रियाशीलता के सिद्धान्त का क्या अर्थ है?
उत्तर- क्रियाशीलता के सिद्धान्त का अर्थ है-छात्र को स्वयं की क्रिया द्वारा ज्ञान प्राप्त करना।

 

प्रश्न 124. पाठ प्रस्तावना कौशल का क्या उद्देश्य है?
उत्तर- छात्र जो पूर्व ज्ञान रखते हैं उसी को आधार बनाकर नवीन जानकारी अर्थात् पढ़ायी जाने वाली विषय-वस्तु को उनके पूर्व ज्ञान के साथ जोड़ देना ही प्रस्तावना का प्रमुख उद्देश्य है ।

 

प्रश्न 125. पुनर्बलन कौशल से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – पुनर्बलन कौशल से अभिप्राय है- छात्रों को शिक्षण प्रक्रिया में रुचिपूर्ण भाग लेने के लिए उन्हें प्रेरित करना या बल देना।

 

प्रश्न 126. शिक्षण की कोई एक परिभाषा लिखिए।
उत्तर – शिक्षण एक सामाजिक प्रक्रिया है, जिस पर प्रत्येक देश की शासन प्रणाली, सामाजिक दर्शन, सामाजिक परिस्थितियों, मूल्यों एवं संस्कृति का प्रभाव पड़ता है। जिस देश में जैसी शासन प्रणाली या सामाजिक तथा औद्योगिक परिस्थितियाँ होंगी वहाँ उसी प्रकार की शिक्षण प्रक्रिया होगी।

 

प्रश्न 127. गतिविधि आधारित शिक्षण किसे कहते हैं?
उत्तर – गतिविधि से तात्पर्य उन समस्त क्रियाओं से है जिनकी सहायता से बच्चे विषयवस्तु पर ध्यानपूर्वक कार्य कर रहे होते हैं और साथ ही करके सीख रहे होते हैं।

 




 

बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया क्वेश्चन पेपर 

विषय बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया  क्वेश्चन पेपर 
पेपर संख्या 2 (दूशरा )
कोर्स यूपी डी.एल.एड  
सेमेस्टर प्रथम सेमेस्टर
  Info UP DElEd 1st Semester Paper – 2 बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया  क्वेश्चन पेपर को शामील किया जायेगा |

VVI NOTES.IN के इस पेज में  UP DElEd 1st Semester Paper – 2 बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया  क्वेश्चन पेपर को शामील किया  किया जायेगा |  |
—- —— —- —– ——- —- —– ——- —– —- —– —– —— — —- — —— —- —– ——- —– —- — —— — —— —- — —- ———————– ——- —- —- —— —– —– —– —– —— —— —— —- ——- —— —- — —— —- —- —— ——- —– —

UP DElEd WhatApp Teligram Group 

विषय UP DElEd WhatApp Teligram Group
पेपर संख्या All 
कोर्स यूपी डी.एल.एड  
सेमेस्टर 1st 2nd Semester
  Info सोसल मिडिया लिंक

VVI NOTES.IN के इस पेज में  UP DElEd के सोसल मिडिया लिंक दिया गया है ||

 

यूपी  डी.एल.एड.  सम्बन्धी न्यूज नोट्स pdf के लिए ग्रुप एवं चैनल  को ज्वाइन करे
 
यूपी डी.एल.एड ग्रुप
टेलीग्राम ग्रुप Vvi Notes Telegram Group
CTET  ग्रुप 
Instagram Join https://www.instagram.com/sunilsir999/

TAG WORD

  • UP BTC DELED NOTES FOR PAPER -02
  • up btc paper -2 notes
  • SHIKSHAN ADHIGAM KE SIDHANT NOTES
  • शिक्षण अधिगम के सिधांत नोट्स

Share This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More To Explore

NCERT EVS CLASS 3 OBJECTIVE QUESTION - CTET
CTET NOTES

NCERT EVS CLASS 3 OBJECTIVE QUESTION – CTET

NCERT EVS CLASS 3 OBJECTIVE QUESTION – CTET CTET पेपर -1 में पर्यावरण विषय से 30 प्रश्न पूछे जाते है | जो अधिकांस NCERT EVS

BAL VIKASH OBJETIVE QUESTION ANSWER
CTET NOTES

CTET BAL VIKASH OBJETIVE QUESTION ANSWER

CTET BAL VIKASH OBJETIVE QUESTION ANSWER TOPIC BAL VIKASH OBJETIVE QUESTION ANSWER COURSE CTET PAPER 1+2 BAL VIKAS MARKS 30   सी.टी.ई.टी बाल विकास वस्तुनिष्ट

Scroll to Top