अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों हेतु चलायी जा रही शैक्षिक योजनायें

अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों हेतु चलायी जा रही शैक्षिक योजनायें

 

COURSE BIHAR D.El.Ed
YEAR FIRST YEAR
PAPER NAME समाज शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ
PAPER CODE F- 1

प्रश्न . अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों हेतु चलायी जा रही शैक्षिक योजनायें बताइये।

उत्तर-अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के लिए चलाई जा रही शैक्षिक योजनायें (Educational Schemes Being Undertaken for SCs and STs) – अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के शैक्षिक और आर्थिक विकास के लिए केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा अग्र योजनायें चलायी जा रही हैं-

  • 1. छात्रवृत्तियाँ- मैट्रिक से पहले शिक्षा के लिए उन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिनके माता-पिता शौचालय साफ करने, चमड़ा सफाई आदि करने का कार्य करते हैं। मैट्रिक के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी छात्रवृत्तियाँ दी जाती हैं।
  • 2. छात्रवास की सुविधा-मिडिल, हाईस्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति तथा जनजाति की लड़कियों के रहने के लिए छात्रावास स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत धन केन्द्र सरकार और 50 प्रतिशत राज्य सरकार देती है।
  • 3. पुस्तक भण्डार योजना- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के जो विद्यार्थी चिकित्सा या इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं, वहाँ तीन विद्यार्थियों के लिए 5,000 रुपये तक की पुस्तकों का एक सेट दिया जाता है
  • 4. पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र-इन जातियों के विद्यार्थियों को विभिन्न सेवाओं की भर्ती प्रतियोगिता परीक्षाओं के प्रशिक्षण देने के लिए निःशुल्क केन्द्र स्थापित किये गये हैं।
  • 5. अनुसन्धान और प्रशिक्षण-ऐसी संस्थायें जो अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के विकास व कल्याण के लिए अनुसन्धान या प्रशिक्षण कार्य में लगी हुयी हैं उन्हें शत-प्रतिशत धन दिया जाता है।
  • 6. विकास की योजनायें-केन्द्र सरकार के सभी विभाग ऐसी योजनायें बनाते हैं जिससे इन जातियों का कल्याण हो तथा वे समाज के अन्य वर्गों के समान स्तर प्राप्त कर सकें।
  • 7. अनुसूचित जाति विकास निगम-सभी राज्यों में इस प्रकार के निगम बनाये गये हैं। ये निगम अनुसूचित जाति के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं जिससे परिवार का विकास हो और इसके साथ ही उन्हें सामाजिक न्याय भी प्राप्त हो सके।

 




बिहार डी.एल.एड.  सम्बन्धी न्यूज नोट्स pdf के लिए ग्रुप एवं चैनल  को ज्वाइन करे
 
डी.एल.एड  (व्हाट एप ग्रुप) 
टेलीग्राम (व्हाट एप ग्रुप)  Vvi Notes Telegram Group
CTET (व्हाट एप ग्रुप) 
ALL IN ONE- व्हाट एप चैनल 
Instagram Join https://www.instagram.com/sunilsir999/

tag word — —— —– ——

  • अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों हेतु चलायी जा रही शैक्षिक योजनायें
  • anusoochit jaatiyon tatha janajaatiyon hetu chalaayee ja rahee shaikshik yojanaayen
  • Educational schemes being run for Scheduled Castes and Tribes

Share This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More To Explore

Creating An Inclusive School
B.Ed. 2nd NOTES

Creating an Inclusive School

Creating an Inclusive School विषय  Creating an Inclusive School   SUBJECT Creating an Inclusive School B.Ed. Notes COURSE  B.Ed. 2nd Year PAPER  VVI NOTES के

Scroll to Top