VVI NOTES

www.vvinotes.in

समाजीकरण के प्रमुख सिद्धान्त | Samaajeekaran ke Siddhaant

समाजीकरण के प्रमुख सिद्धान्त

COURSE D.El.Ed & Othor
PAPER NAME समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ & Othor
PAPER CODE F-1

प्रश्न . समाजीकरण के प्रमुख सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए ।

उत्तर- समाजीकरण के प्रमुख सिद्धान्त निम्नलिखित हैं-

    • (अ) व्यवहारवादी परस्पर क्रियावादी सिद्धान्त
    • (ब) प्रतीकात्मक व्यक्तिपरक सिद्धान्त
    • (स) प्रतीकात्मक- परस्पर क्रियात्मक सिद्धान्त

(अ) व्यवहारवादी परस्पर क्रियावादी सिद्धान्त (Behaviouristic Interactionistic School of Socialization)

इस सिद्धान्त का प्रतिपादन जॉर्ज सी. होम्स (George C. Homes) ने किया था। होम्स का मत है कि हमारी इसमें रुचि नहीं है कि मानव कैसे सीखता है ? क्या सीखता है ? हमारी इसमें रुचि है कि कि सीखने के बाद वह क्या करता है। इस सिद्धान्त के अनुसार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रशिक्षण के फलस्वरूप व्यक्ति में होने वाले व्यवहार परिवर्तन को समाजीकरण कहा जाता है। यह समाजीकरण किस प्रकार होता है ? इसमें उसकी प्रक्रिया का अध्ययन नहीं किया जाता है। इस कारण यह सिद्धान्त अपूर्ण है।

(ब) प्रतीकात्मक व्यक्तिपरक सिद्धान्त (Symbolic Subjectivistic School of Socialization )

इस सिद्धान्त का प्रतिपादन सोरोकिन (Sorokin), जॉर्ज मीड (George Mead), कूले (Cooley) आदि के द्वारा किया गया। इस सिद्धान्त के अनुसार समाजीकरण मूल्यों को आत्मसात् करने या सांस्कृतिक अर्थों, प्रतिमानों, आदतों आदि का संचरण करने की प्रक्रिया है जिसके फलस्वरूप मनुष्य को सामाजिक प्राणी के रूप में परिवर्तित किया जाता है।

(स) प्रतीकात्मक- परस्पर क्रियात्मक सिद्धान्त (Symbolic Interactionistic School of Socialization)

इस सिद्धान्त का प्रतिपादन मर्टन (Murton), टालकोट पारसन्स (Talcott Parsons) आदि ने किया था। इस सिद्धान्त के अनुसार समाजीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति तथा सामाजिक परिस्थितियों के बीच पारस्परिक क्रिया चलती है जिसके फलस्वरूप मनुष्य समाज-सम्मत मूल्यों तथा दक्षताओं को अपने व्यक्तित्व का अंग बना लेता है। आजकल यही सिद्धान्त अधिक प्रचलित है।

**** *** *** ***** *** **** *** **** **** **** *****

**** ***** *** **** ***** ****** **** ***** *** ***** ** **** ******




बिहार डी.एल.एड.  सम्बन्धी न्यूज नोट्स pdf के लिए ग्रुप एवं चैनल  को ज्वाइन करे
 
डी.एल.एड  (व्हाट एप ग्रुप) 
टेलीग्राम (व्हाट एप ग्रुप)  Vvi Notes Telegram Group
CTET (व्हाट एप ग्रुप) 
ALL IN ONE- व्हाट एप चैनल 
Instagram Join https://www.instagram.com/sunilsir999/

Tag word

  • समाजीकरण के प्रमुख सिद्धान्त
  • Samaajeekaran ke Siddhaant
  •  principles of socialization in hindi

Share This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More To Explore

CTET SOCIAL SCIENCE MCQ SET

CTET SOCIAL SCIENCE MCQ प्रश्न 1: सामाजिक विज्ञान की कक्षा में केवल तथ्यों के स्मरण के बजाय किस पर अधिक बल दिया जाना चाहिए? (A)

Scroll to Top